रायपुर

दूधाधारी कन्या महाविद्यालय में कारगिल के शहीद याद किए गए
31-Jul-2026 7:52 PM
दूधाधारी कन्या महाविद्यालय में कारगिल के शहीद याद किए गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जुलाई। शासकीय दूधाधारी  महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल प्रणब कुमार सरकार, कमांडिंग ऑफिसर, 8 सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत एलसीपीएल खुशबू ध्रुव एवं एलसीपीएल उर्मिला ने पायलटिंग के साथ किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पण मोमबत्ती प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्राचार्या डॉ. जया तिवारी ने अपने उद्बोधन में कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम को स्मरण किया । एलसीपीएल चांदनी देवांगन ने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर  भाषण दिया। एलसीपीएल शिखा शुक्ला एवं कैडेट वेनिका कश्यप ने देशभक्ति गीत  प्रस्तुत किया। जबकि कैडेट रूपा ठाकुर ने अपनी ओजस्वी कविता से उपस्थित सभी को भावविभोर कर दिया।

मुख्य अतिथि कर्नल प्रणब कुमार सरकार ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कारगिल के वीर सैनिकों के अद्वितीय साहस एवं बलिदान का स्मरण किया। अंत में सहा. प्राध्यापक कैरोलिन एक्का ने आभार प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन सहा. प्राध्यापक प्रतिभा साहू ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. वैभव आचार्य, सहा. प्राध्यापक डॉ. रितु मरवाह, अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट