रायपुर

डॉ. नेरल लायन्स क्लब के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नियुक्त
31-Jul-2026 7:50 PM
डॉ. नेरल लायन्स क्लब के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 जुलाई। लायन्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के विगत दिनों  हुए वृहद शपथ-ग्रहण समारोह में  रायपुर के डॉ. अरविन्द नेरल को डिस्ट्रिक्ट केबिनेट सेक्रेटरी के रूप में शपथ दिलाई गई। डि. गवर्नर लायन रिपुदमन पुसरी ने डॉ. नेरल की लायनवाद के प्रति निष्ठा, समर्पण और लायनवादी तालिम और तजुर्बे के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।

 विश्वस्तर पर लायनवाद के सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद से निवृतमान लायन ए. पी. सिंह ने उन्हें इस पद के कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए शपथ दिलाई। उनके कर कमलों से पदभार ग्रहण करना अपने आप में गौरवशाली है। डॉ. नेरल ने पूर्व में भी अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं और प्रत्येक पद पर सर्वश्रेष्ठता हासिल की है। वे एकमात्र ऐसे लायन हैं जिन्हें 09 बार डिस्ट्रिक्ट में सर्वश्रेष्ठ लायन के पुरुस्कार से नवाज़ा गया है। तीन वर्ष पूर्व उन्हें मल्टीपल डिस्ट्रक्ट के सर्वश्रेष्ठ लायन के रूप में भी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन ए. पी. सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया था।


अन्य पोस्ट