रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जुलाई। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री टी. पी. सिंह आज कोरबा-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस से केरल के पथानामथिट्टा जिले के लिए रवाना हुए। दोनों महासंघ के केरल के राज्य अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं।
महासंघ केरल प्रदेश का राज्य अधिवेशन 2 अगस्त (रविवार) को समारिया हाइट्स, थुवायूर, अडूर (जिला पथानामथिट्टा) में आयोजित होगा। अधिवेशन में राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र नामदेव पेंशनर्स के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक सुरक्षा, संगठन के विस्तार तथा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे आंदोलनों पर अपना मार्गदर्शन देंगे। वहीं राष्ट्रीय संगठन मंत्री टी. पी. सिंह संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त करेंगे।
अधिवेशन के मुख्य अतिथि और वक्ता महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. एच. सुरेश होंगे। वे मुख्य वक्ता के रूप में संगठन की भावी कार्ययोजना, पेंशनर्स के समक्ष वर्तमान चुनौतियों तथा उनके समाधान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत उद्बोधन देंगे।