रायपुर

मुक्तिधाम लबालब ...
30-Jul-2026 6:54 PM
मुक्तिधाम लबालब ...

रायपुर, 30 जुलाई। शहर में हो रही बारिश से महादेव घाट स्थित श्मशान घाट में घुटनों के ऊपर तक पानी भर गया है। इसके कारण अंतिम संस्कार के लिए आने वाले परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, अंतिम संस्कार के बाद अस्थि-संग्रह (अस्थि चुनने) के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी जलभराव के बीच कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा है।बारिश के कारण उत्पन्न इस स्थिति ने श्मशान घाट जैसी अत्यंत संवेदनशील जगह पर बाधा खड़ी कर दिया है।  दुख की इस घड़ी में भी लोगों को ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़े, यह निश्चित ही चिंताजनक है।  प्रकृति के सामने भला इंसान क्या कर सकता है । विवरणऔर तस्वीर गोकुल सोनी


अन्य पोस्ट