रायपुर

कृषि महाविद्यालय, प्रो.और छात्रा ने जीते स्वर्ण पदक
30-Jul-2026 2:22 PM
कृषि महाविद्यालय, प्रो.और छात्रा ने जीते स्वर्ण पदक

राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप

रायपुर, 30जुलाई ।  कृषि महाविद्यालय, रायपुर की प्राध्यापिका, डॉ. राजश्री गायन तथा द्वितीय वर्ष की छात्रा एवं 8 सीजी गर्ल्स बटालियन  की कैडेट सुश्री रिद्धिमा अग्रवाल ने 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में

 माना स्थित शूटिंग रेंज, में किया गया। प्रदेशभर के निशानेबाजों में डॉ. राजश्री गायन ने 10 मीटर एवं 25 मीटर एयर पिस्टल (महिला मास्टर्स वर्ग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक अर्जित किए।  इसी प्रकार कृषि महाविद्यालय, रायपुर की द्वितीय वर्ष की छात्रा एवं 8 सीजी गर्ल्स बटालियन की कैडेट रिद्धिमा अग्रवाल ने 50 मीटर ओपन साइट राइफल महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।  विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने विजेताओं को बधाई दी है।


अन्य पोस्ट