रायपुर

ईदगाहभाठा मैदान के पास 3.38 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
29-Jul-2026 7:17 PM
ईदगाहभाठा मैदान के पास 3.38 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जुलाई। आजाद चौक पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में ईदगाहभाठा मैदान के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3.380 किलो गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की कीमत 30,000 बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ईदगाहभाठा मैदान में दो व्यक्ति अवैध गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने रहमु खान 32, निवासी ईदगाहभाठा और इकबाल खान उर्फ इद्दू 35 वर्ष, निवासी ईदगाहभाठा को पकड़ा।

तलाशी में रहमु खान के कब्जे से 2.080 किलो गांजा जिसकी कीमत 20,000 और इकबाल खान उर्फ इद्दू के कब्जे से 1.300 किलो गांजा कीमत 10,000 को बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी गांजा रखने और उसकी बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों को  गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।


अन्य पोस्ट