रायपुर

गुजराती ब्रह्म समाज ने बांटी छात्रवृत्ति
29-Jul-2026 3:42 PM
गुजराती ब्रह्म समाज ने बांटी छात्रवृत्ति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जुलाई।
 गुजराती ब्रह्म समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार के 15 बच्चों को 1,28,850/- की राशि वितरित किया।समाज  पिछले 35 वर्षों से लगातार छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है।
समाज के उपाध्यक्ष हितेश व्यास की अध्यक्षता में संरक्षक ललित  जोशी, राकेश  दवे की उपस्थिति में रामानुज पुरोहित,  विजय दवे,रमेश पांड्या एवं योगेश दवे के मुख्य आतिथ्य में  राशि वितरित की गई?।  इस अवसर पर श्री पुरोहित ने अपने उद्धबोधन में कहा की समाज के द्वारा अपनी जिम्मेदारी पूरी की जा रही है.तथा समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को आर्थिक मदद दी जा रही है, किंतु बच्चों एवं उनके माता पिता की भी जिम्मेदारी है की आगे की पढ़ाई में ध्यान केंद्रित कर और भी अच्छा परिणाम लाने की चेष्टा करें। समाज के सबसे वरिष्ठ पदाधिकारी  श्री दवे ने समाज की वर्तमान कार्यकारिणी की प्रशंसा की तथा समाज की समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।


अन्य पोस्ट