रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जुलाई। अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती एकता अग्रवाल की अदालत ने दो साल पहले टेंगना तालाब लूटकांड के आरोपी लवजोत सिंह उर्फ लब्बो को धारा 392 के तहत दोषी ठहराते हुए 5 साल सश्रम कारावास और 5 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
12 फरवरी 2024 की शाम 7 बजे हीरापुर स्थित टेंगना तालाब के पास देवांश देशमुख अपने साथी शिवम शुक्ला के साथ तालाब के पास टहल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और चाकू दिखाकर देवांश को धमकाया। आरोपियों ने उसके हाथ में रखे मोबाइल जिसकी कीमत 13,999 रूपए को लूट कर मौके से फरार हो गए। दूसरे दिन शिकायतकर्ता मंजीत सिंह ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर लवजोत सिंह उर्फ लब्बो को गिरफ्तार कर किया गया। उससे मेमोरेंडम पूछताछ के आधार पर लूटा गया मोबाइल ,बाइक बरामद किया गया था। आरोपी ने पूछताछ में अपने साथी अमनदीप सिंह उर्फ कमेंट और कुश कुमार निर्मलकर उर्फ गब्बर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों आरोपी मौके से अब भी फरार हैं।
न्यायालय ने अभियोजन के प्रस्तुत गवाहों के आधार पर लवजोत को दोषी ठहराते हुए। 5 वर्ष के सश्रम कारावास और 5,000 अर्थदंड की सजा सुनाई।