रायपुर

नवा रायपुर में आधी रात पत्थरबाजी
28-Jul-2026 6:57 PM
नवा रायपुर में आधी रात पत्थरबाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जुलाई। राजधानी में बीती रात मारपीट और तोडफ़ोड़ की तीन घटनाएं सामने आई हैं। आजाद चौक, उरला और राखी पुलिस ने  शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

नवा रायपुर के ग्राम अछोली उरला की है। पुरुषोत्तम टंडन ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो से जतमई और घटारानी घूमकर लौट रहे थे। रात 10.30 बजे उपरवारा स्कूल के पीछे बाइक सवार दो युवकों ने उनकी स्कॉर्पियो पर ईंट फेंक दी, जो गाड़ी के बोनेट में जाकर लगी। इसके बाद जब गाड़ी मोडक़र मौके पर पहुंचे तो वहां खड़े दो युवकों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम टिकेंद्र धीवर और रामप्रकाश साहू, निवासी उपरवारा बताया। पूछताछ के बीच दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान टिकेंद्र धीवर ने ईंट मारकर स्कॉर्पियो के पिछले दरवाजे का कांच तोड़ दिया। इसके बाद लडक़ों ने अपने अन्य साथियों को भी आवाज देकर बुला लिया। जिसके बाद पुरूषोत्तम और उसके साथी गाड़ी लेकर वहां से चले गए। शिकायत के आधार पर राखी  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आजाद चौक पुलिस के मुताबिक पंचपथपारा, ब्राह्मणपारा निवासी भावेश, जो जोमैटो में डिलीवरी बॉय का कार्य करता है, ने पुलिस को बताया कि रविवार रात 1.30 बजे वह अपने दोस्त धीरज निर्मलकर के घर से लौट रहा था। इसी दौरान घर के पीछे जय काली चौक निवासी विशाल रगड़े उर्फ झोल्टू और बिट्टू ने उसका रास्ता रोक लिया। दोनों ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और बाइक की चाबी से हमला कर दिया। विवाद होता देख बीच-बचाव करने आई सरस्वती देवांगन और उसके भाई गिरीश देवांगन के साथ भी मारपीट की गई। हमले में भावेश की आंख और हाथ में चोटें आईं। जबकि गिरीश के सिर पर चोट लगी। मारपीट के दौरान भावेश का मोबाइल भी गुम हो गया।

वहीं फाफाडीह स्थित स्टेट बैंक के पास रहने वाले संजय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके बड़े भाई महेंद्र सिंह धु्रव कोरियर वितरण का कार्य करते हैं। 25 जुलाई की शाम 5 बजे वह एसबीटी स्प्रीटेक्स कंपनी में कोरियर देकर लौट रहा था। इस दौरान कंपनी के बाहर दो अज्ञात व्यक्तियों ने कोरियर देने की बात को लेकर उसके साथ गाली गलौज कर दी।


अन्य पोस्ट