रायपुर

मीटर रीडरों का मुख्यालय घेराव-प्रदर्शन
27-Jul-2026 6:25 PM
मीटर रीडरों का मुख्यालय घेराव-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 जुलाई। विद्युत मीटर रीडर श्रमिक संघ, के  सदस्यों के साथ कांग्रेस नेताओं ने विद्युत कंपनी मुख्यालय डंगनिया में धरना-प्रदर्शन किया। इसे पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने संबोधित किया। संघ का कहना है कि स्मार्ट मीटर एवं प्रस्तावित प्रीपेड (रिचार्ज) प्रणाली के कारण प्रदेश के हजारों मीटर रीडरों के रोजगार की सुरक्षा एवं वैकल्पिक कार्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस और रीडरों का कहना है कि प्री पेड मीटर लगा कर भाजपा सरकार नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है। इस प्रदर्शन को देखते हुए मंडल मुख्यालय में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ? इस प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा-कांग्रेस मीटर रीडरों में भ्रम फैलाने का काम कर रही है।


अन्य पोस्ट