रायपुर

आटो रिक्शा चालक पौने दो लाख नगदी और जेवर से भरा थैला ले भागे
26-Jul-2026 6:33 PM
आटो रिक्शा चालक पौने दो लाख नगदी और जेवर से भरा थैला ले भागे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 जुलाई। चोरी की अलग अलग घटनाओं में दो ई आटो रिक्शा चालक पौने दो लाख नगदी और जेवर से  भरा थैला ले भागे। वहीं निर्माणाधीन मकान से 80 हजार के वायर चोरी कर लिया गया।

मिली जानकारी अनुसार बंजारी नगर बीरगांव निवासी ब्रजेश साव 34 शनिवार शाम खरीदारी के लिए आटो रिक्शा से अन्नपूर्णा ट्रेडर्स गुढिय़ारी पड़ाव आया था। खरीदारी के वह 1.74 लाख रुपए एक थैले में रखा था। जिसे उसने, आटो के स्टेयरिंग के पास डैश बोर्ड में रखा था। दुकान के पास उतर कर वह किराया दे रहा था तभी आटो चालक आटो की स्पीड बढ़ा भाग निकला। ब्रजेश ने रात गुडिय़ारी थाने में धारा 305- सी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से आटो चालक की पहचान में जुट गई है। इससे पहले शुक्रवार शाम भाठागांव बस स्टैंड के पास भी ऐसी ही उठाईगीरी हुई थी। पिथौरा निवासी जंत्री बाई जोशी घर लौटने आटो से बस स्टैंड पहुंची थी। आटो से उतर कर किराया दे रहे थी  उसी समय आटो चालक उसका बैग ले भागा। इसमें 75000 नगद, 7 नग सोने की पत्ती कीमत 42500 कुल 50 हजार रुपए थे। जंत्री बाई ने शनिवार शाम घटना की टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।  इधर रोहिणीपुरम गोल चौक के पास मुकेश कुमार गुप्ता 52 का मकान निर्माणाधीन है।21 जुलाई की रात अज्ञात चोर घर के भीतर से 80 हजार के वायर बंडल चोरी कर गए ? इनमें 10 बंडल पालीकैब वायर और 8 किलो कापर वायर शामिल हैं। मुकेश ने डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। निमोरा माना निवासी छबिराम वर्मा की बाइक सीजी 04 एलक्यू 3144 मेग्नेटो माल बस स्टॉप से चोरी कर ली गई।

 

 

 

इसी तरह से मुकेश सारथी की बाइक  सीजी 25 जी 4962 आमापारा घासीदास प्लाजा से अज्ञात चोर ले भागे।


अन्य पोस्ट