रायपुर

84 हजार लूटने वाला विक्की घृतलहरे गिरफ्तार
26-Jul-2026 6:32 PM
84 हजार लूटने वाला विक्की घृतलहरे गिरफ्तार

रायपुर, 26 जुलाई। 84 हजार लूटने वाला विक्की घृतलहरे गिरफ्तार कर लिया गया है।  लखन यादव ने थाना गुढिय़ारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  24 जुलाई को रात्रि करीबन 10.00 से 11.00 बजे अपने घर से मध्यप्रदेश जाने के लिये अपने बाइक से निकला था।  वह अपने साथ नगदी रकम लेकर गया था, गुढिय़ारी  दुर्गा नगर अशोक नगर पहुंचा था कि उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति स्वयं का नाम विक्की घृतलहरे होना बताकर उससे बातचीत करने लगा।  इसी दौरान विक्की घृतलहरे द्वारा लखन के पास रखे नगदी रकम को देखकर विक्की घृतलहरे द्वारा लखनके साथ मारपीट कर प्रार्थी के पास रखे नगदी रकम को लूट कर फरार हो गया। इस पर आरोपी विक्की घृतलहरे के विरूद्ध थाना गुढिय़ारी पुलिस धारा 309(4) दर्ज कर तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर  विक्की धृतलहरे को पकड़ा गया, घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ में उसने लूट की  स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर  लूट की नगदी रकम 84,000/- रूपये जप्त किया गया है।


अन्य पोस्ट