रायपुर

डीडी सिवनी-रायता 220 केवी लाइन से राजधानी की बिजली आपूर्ति होगी मजबूत
25-Jul-2026 7:50 PM
डीडी सिवनी-रायता 220 केवी लाइन से राजधानी की बिजली आपूर्ति होगी मजबूत

हॉट-लाइन तकनीक से चालू रेलवे ट्रैक के ऊपर खींची गई 220 केवी लाइन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जुलाई। राजधानी रायपुर की बिजली व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने के दावे के साथ दलदल सिवनी से रायता तक 220 केवी मल्टी सर्किट लाइन का कार्य हॉट-लाइन तकनीक से  पूरा किया । यह कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण था क्योंकि लगभग 60 मीटर ऊंचे दो टावरों के बीच मुंबई-हावड़ा का अत्यंत व्यस्त रेलवे ट्रैक है, जहां औसतन हर 10 मिनट में एक ट्रेन गुजरती है। वहीं टावर के पास लगभग 12 फीट गहरा नाला भी है। ट्रांसमिशन कंपनी के अभियंताओं ने हॉट-लाइन तकनीक का उपयोग करते हुए रेलवे ट्रैफिक को बिना बाधित किए इसे पूरा किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने इस महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि पर ट्रांसमिशन कंपनी के अभियंताओं एवं पूरी टीम को बधाई दी।

ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्होंने कहा कि दलदल सिवनी में निर्माणाधीन 220/132 केवी सब स्टेशन एवं इस लाइन सहित दोनों कार्यों पर लगभग 89 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। इसके पूर्ण होने पर रायता स्थित 400 केवी सब स्टेशन से दलदल सिवनी 220/132 केवी सब स्टेशन तक सीधे बिजली पहुंच सकेगी तथा रायपुर में बिजली आपूर्ति के लिए पहले उपलब्ध 220 केवी की चार सर्किट लाइनें बढक़र छह सर्किट लाइनें हो जाएंगी।

 इस प्रकार रेलवे ट्रैफिक को बाधित किए बिना 220 केवी मल्टी सर्किट लाइन का कार्य पूर्ण किया गया। इस कार्य में डीआरएम कार्यालय के अधिकारी भी समन्वय बनाये रहे एवं ट्रैक पर सुरक्षा के इंतजाम के साथ निगरानी के लिये कर्मचारी तैनात किये गए थे। इस कार्य में ईडी संजय पटेल, सीई (परियोजना)  प्रसन्ना गोसावी, एसीई  ईश्वर कंवर, एस?ई वीए देशमुख, ईई  यूके यादव, एई  सुरेश वर्मा,  पीके तिवारी,  प्रबोल मिश्रा,  राम ठाकुर,  प्रतीक मित्रा तथा एजेंसी लक्ष्मी सिद्धार्थ ट्रांसमिशन के  वेणुगोपाल रेड्डी का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट