रायपुर
जय हरितिमा समिति का महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 जुलाई। कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की ’’जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में ’’महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं वक्ता ’’डॉ. शुचिता गौर’’, एम.डी. (माइक्रोबायोलॉजी), सीनियर रेजिडेंट, सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग, चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर थीं। अपने व्याख्यान में उन्होंने ’’पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज रजोनिवृत्ति सर्वाइकल कैंसर, यूटीआई तथा ’’स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व’’ पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं जागरूकता को महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य की आधारशिला बताया।
कार्यक्रम का ’ड्रेस कोड नीला’ रखा गया था। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में डॉ. सुनीता रॉय ने प्रथम तथा श्रीमती क्षमा अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही आयोजित मनोरंजक खेल में ’’समिति की अध्यक्षा श्रीमती ममता चंदेल’’ एवं डॉ. सुनीता रॉय विजेता रहीं।
अंत में मुख्य वक्ता ’’डॉ. गौर’’ को ’’स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित’’ किया गया। तत्पश्चात प्रतिभागियों के साथ ’’प्रश्नोत्तर एवं परिचर्चा सत्र’’ आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन ’’समिति की सचिव डॉ. सविता तिवारी’’ ने जबकि ’’धन्यवाद ज्ञापन डॉ. स्वाति बिसेन’’, खेल प्रभारी ने किया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति की कार्यकारिणी सदस्य ’’डॉ. नीता खरे कोषाध्यक्ष, श्रीमती तृप्ति शर्मा’’ उपाध्यक्ष तथा श्रीमती जागृति राणा’संयुक्त सचिव ’का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग उल्लेखनीय रहा।