रायपुर
गुर्गे ने टावल ढांक कर चेहरा छिपाने की कोशिश की
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 जुलाई। महादेव सट्टे की इंकम की मनी लॉन्ड्रिग मामले में दिल्ली से गिरफ्तार ईबीआईएक्स कंपनी के मालिक विकास गर्ग न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। उसे 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड के बाद ईडी ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया था।
विशेष कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। सूत्रों का कहना है कि 10 दिन की पूछताछ में ईडी को महादेव ऑनलाइन सट्टा के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से घनिष्ठ संबंध होने के मिले सुबूत मिले हैं। विकास से,सौरभ चंद्राकर,रवि उप्पल समेत दोनों की पत्नियों के बैंक खातों में पैसे जमा करवाने के भी सुबूत मिले हैं। इसी तरह से सट्टे की काली रकम को वाइट मनी में कनवर्ड करने के पुख्ता सुबूत मिले हैं। पूछताछ में सामने आए नामों के लोगो को पीएमएलए 50 के तहत नोटिस जारी किए जा रहे हैं। पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासो के बाद ईडी गिरफ्तार कर सकती है। विकास को कोर्ट में लेजाते वक्त उसके गुर्गो मीडिया कर्मियों के कैमरे के आगे टावल फैला कर (ढांक)से मीडिया से छिपाने की कोशिश की। साथ ही गुर्गों ने मीडिया से कोर्ट में बदसलूकी भी की।