रायपुर

थाना देवेंद्र नगर में ई-मालखाना शुरू
24-Jul-2026 6:04 PM
थाना देवेंद्र नगर में ई-मालखाना शुरू

जब्त संपत्तियों का होगा आधुनिक एवं डिजिटल रिकार्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 जुलाई। मध्य पुलिस जोन के थाना देवेंद्र नगर में ई-मालखाना 2.0 का शुभारंभ एसीपी अमित तुकाराम कांबले ने किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व थाना कोतवाली, गंज एव मोदहापारा में भी ई-मालखाना शुरू हो चुका है।  अन्य थाना क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से इस आधुनिक व्यवस्था को लागू किया जा रहा है।  इससे जब्त संपत्तियों के रख-रखाव, अभिलेखीकरण एवं निगरानी की प्रक्रिया अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित हो सके।

ई-मालखाना 2.0 ऐप के माध्यम से मालखाने में रखी गई जब्त संपत्तियों का संपूर्ण विवरण ऑनलाइन दर्ज किया गया है। प्रत्येक जब्त संपत्ति पर बारकोड अंकित किया गया है, जिसे स्कैन कर संबंधित संपत्ति की जानकारी तत्काल प्राप्त की जा सकती है। इससे जब्त माल की खोज, सत्यापन, रिकॉर्ड संधारण एवं न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में आसानी होगी।


अन्य पोस्ट