रायपुर

सिंधी पंचायत ने बांटी नि:शुल्क छतरियां
24-Jul-2026 5:45 PM
सिंधी पंचायत ने बांटी नि:शुल्क छतरियां

रायपुर, 24 जुलाई। पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत ने बुधवार को  एम.जी. रोड, कटोरा तालाब, राजेंद्र नगर और मरीन ड्राइव क्षेत्र में मजदूरों, सब्जी विक्रेताओं, ठेला एवं गुमटी संचालकों को छतरियां प्रदान कर बारिश के मौसम में उनकी रोजी-रोटी से जुड़ी परेशानियों को कम करने का प्रयास किया।

 पंचायत के अध्यक्ष संजय जयसिंग और महासचिव मोहन वर्ल्यानी ने कहा कि संस्था हमेशा जरूरतमंद और वंचित वर्ग की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है।   छतरी वितरण अभियान के दौरान लाभार्थियों ने पंचायत के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जय आर्य, संजय जादवानी, राजेश गिदवानी, विशाल नारंग, सुशील दरिया, चंदन परवानी और धनेश मटलानी मीडिया प्रभारी जतिन नचरानी सहित पंचायत के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट