रायपुर

दानपेटी से 40 हजार नगदी, सोने के आभूषण पार
23-Jul-2026 8:02 PM
दानपेटी से 40 हजार नगदी, सोने के आभूषण पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 जुलाई। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम बडग़ांव स्थित चंडी माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मंदिर का दरवाजा तोडक़र अंदर घुसे और दानपेटियों के साथ माता की प्रतिमा पर चढ़े सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बडग़ांव के उपसरपंच बनवारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि 21 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे वह रोज की तरह चंडी माता मंदिर गए थे। उस समय मंदिर में सब कुछ सामान्य था। अगले दिन 22 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे ग्रामीण विश्राम यादव ने सूचना दी कि मंदिर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है।

सूचना मिलने पर बनवारी, मयंक यादव, जगतु साहू और अर्जुन वर्मा मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मंदिर का मुख्य दरवाजा और अंदर लगा कांच का दरवाजा टूटा मिला। जांच में पता चला कि मंदिर से दो दानपेटियां तथा माता की प्रतिमा पर चढ़े चार नग सोने की पत्ती और गेहूं दाना डिजाइन का सोने का हार, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये है, चोरी हो चुके थे।

शिकायत के अनुसार, अज्ञात चोरों ने 21 जुलाई की रात 8 बजे से 22 जुलाई की सुबह 6 बजे के बीच मंदिर की कुंडी उखाडक़र वारदात को अंजाम दिया।

मंदिर हसौद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों की गतिविधियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

 

विवाद का बदला लेने ट्रैक्टर में लगाई आग, दो के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर, 23 जुलाई। खरोरा के ग्राम पचरी में रंजिश का बदला लेने ट्रैक्टर में आग लगा दी। भूषण टंडन की शिकायत पर पुलिस नेें दो आरोपियों धारा 326(जी) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक भूषण टंडन 40 वर्ष निवासी पचरी ने बताया कि उसने अपना महिंद्रा 275 ट्रैक्टर को 14 जुलाई को घर पीछे के ब्यारा में खड़ा किया था। दूसरे दिन सुबह 6 बजे उसने ब्यारा में जाकर देखा तो  ट्रैक्टर के सामने का मीटर, वायरिंग, स्टीयरिंग, गियर, सीट और ऊपर का छज्जा जल चुका था। इस घटना से उसे 20 हजार रुपए का नुकसान हुआ। गांव में लोगों से पूछताछ में पता चला की लुकेश घृतलहरे और बृजेश घृतलहरे ने मिलकर जानबूझकर ट्रैक्टर में आग लगाई थी। आगजनी से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हुआ। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को खिलाफ धारा 326(जी) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट