रायपुर

प्रेरणा-लायन्स डिस्ट्रिक्ट शपथ ग्रहण व केबिनेट 25-26 को
23-Jul-2026 7:55 PM
प्रेरणा-लायन्स डिस्ट्रिक्ट शपथ ग्रहण व केबिनेट 25-26 को

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 जुलाई। लायन्स क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 सी सत्र 2026-27 के लिए बनी डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट का  शपथ ग्रहण और प्रथम मीटिंग 25व 26  जुलाई को राजधानी  में आयोजित की गयी है । इस सत्र के लिए डि.गवर्नर एम जे एफ लायन रिपुदमन पुसरी , प्रथम वाईस डि गर्वनर ला. पवन मलिक ,द्वितीय वाईस डि गर्वनर ला. अनिल अग्रवाल एवं निवृतमान डि. ग. ला. विजय अग्रवाल हैं। इनके अलावा डि. केबिनेट सेक्रेट्रिज़, केबिनेट कोषाध्यक्ष, डि. गवर्नर टीम, माइक्रो केबिनेट, रीजन चेयरपर्सन्स, जोन चेयरपर्सन्स और डि. चेयरपर्सन्स का शपथ ग्रहण होगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवृतमान अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एल सी आई एफ चेयरपर्सन लायन ए पी सिंह होंगे। इनके अलावा पी.आई.डी. कोलकाता से  लायन संगीता जटिया, दिल्ली से लायन जे पी सिंह, सिलीगुड़ी से लायन जी.एस.होरा, दिल्ली से  ला. अरुणा ओसवाल, जयपुर से लायन विनोद लाडिया, पुणे से लायन द्वारका जालान, मुंबई से लायन राजू मनवानी, इंदौर से मल्टीपल कौंसिल चेयरपर्सन लायन कुलभूषण मित्तल, लायन मनीष शाह और लायन प्रवीण वशिष्ठ  शामिल हैं। इस लायन्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़, महाकौशल और विन्ध्य क्षेत्र के 152 क्लबों के 3240 से अधिक लायन सदस्य है। इस समारोह में लगभग 400 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं ।

मुख्य अतिथि लायन ए पी सिंह और लायन संगीता जटिया के दो अलग अलग मोटिवेशनल सेशन भी होंगे। इन ट्रेनिंग सेशन्स का समन्वय पूर्व डि. गवर्नर लायन शैलेष अग्रवाल करेंगे।

लायन डा अरविंद नेरल ने आज एक पत्रकार वार्ता में बताया कि शपथ ग्रहण के प्रारंभ में सर्व धर्म  संभाव के रूप में सभी धर्मों के एक-एक प्रतिनिधि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। एयरपोर्ट से मुख्य अतिथि को  एक  कार  में रैली के साथ ससम्मान कार्यक्रम स्थल तक लाया जायेगा। 25 जुलाई को वे एक विशेष पत्रकार वार्ता में लायन जगत की महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। वे अवन्ति विहार स्थित आकांक्षा - लायन्स इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग एंड एंपावरमेंट की विजिट करेंगे ,जहां मानसिक दिव्यांग बच्चों का लाने लेजाने के लिए 22 सीटर एक  बस का लोकार्पण करेंगे। लगभग 21 लाख की यह बस स्व. श्रीमती कांता गौरी मुरलीधर भाई शाह की स्मृति में  प्राप्त हुई है। समारोह पश्चात लायन ए पी सिंह लायन्स क्लब रायपुर प्रेरणा की एक स्थाई गतिविधि के उद्घाटन के लिए मंदिरहसौद रोड पर स्थित सेवा निकेतन जायेंगे, जहां दिव्यांगजनों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास और पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण करेंगे । लायन्स क्लब रायपुर वेस्ट के सदस्यों द्वारा प्रदत्त पूज्य श्री हनुमान जी महाराज भोजनशाला के लिए 06 लाख रुपए की एक टाटा एस वाहन लोकार्पित की जायेगी,जिसके साथ ही भोजन के लिए 30 किवंटल अनाज भी प्रदान किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर मोबाइल कैंसर डिटेक्शन वाहन और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की भी व्यवस्था की गई है ।


अन्य पोस्ट