रायपुर

अवैध बने शेड को निगम ने तोड़ा
22-Jul-2026 5:35 PM
अवैध बने शेड को निगम ने तोड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 जुलाई। जोन 9 एवं निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उडऩदस्ता की संयुक्त टीम द्वारा लाभांडी चौक स्थित निर्मित अवैध शेड के विरुद्ध कार्रवाई की ।

जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर सहायक अभियंता अधिकारी  सैय्यद जोएब एवं उप अभियंता रवि प्रभात साहू की स्थल पर उपस्थिति में की गई।

स्थल निरीक्षण के दौरान बिना सक्षम अनुमति निर्मित अवैध शेड पाए जाने पर जेसीबी एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की सहायता से उसे हटाया गया।

रायपुर नगर पालिक निगम ने एक बार पुन: स्पष्ट किया है कि बिना वैधानिक स्वीकृति के किए गए किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के विरुद्ध भविष्य में भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट