रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जुलाई। आज निगम मुख्यालय में कैच द रैन पर जल संवाद का आयोजन किया गया।इसमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स के श
उत्सव चौधरी शामिल हुए। इस आयोजन में उन्होने रायपुर शहर के बिल्डरो के प्रतिनिधियों, आर्किटेक्ट, जियो हाईड्रोलॉजिस्ट, रेसीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, नगर निगम जोनो के नगर निवेश विभाग अभियंताओं के साथ जल संवाद करते हुए नगर निगम रायपुर द्वारा रैन वाटर हार्वेस्टिंग पर किये जा रहे कार्यों की सराहना की एवं उसे और बेहत्तर कियान्वयन करने सुझाव मांगा।
उन्होने रैन वाटर हार्वेस्टिंग संबंधी किए गए अपने कार्यों को सोशल मीडिया में अपलोड करने की अपील की ताकि इसकी जानकारी आमजनों को सोशल मीडिया में मिल सके एवं वे अधिक से अधिक इससे लाभान्वित हो सके।
आयुक्त संबित मिश्रा ने भारत सरकार द्वारा रैन वाटर हार्वेस्टिंग पर निर्धारित मानको के अनुसार रायपुर नगर निगम क्षेत्र में वर्षा जल संचयन अभियान चलाकर इसके प्रति सभी को जागरूक बनाकर अधिक से अधिक स्थानो पर वैज्ञानिक तरीके से रैन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य करवाने के निर्देश सभी जोनो के नगर निवेश अभियंताओं को दिये। उन्होने इस कार्य पर फोकस करने कहा। आयुक्त ने कहा कि नगर निगम प्रशासन की प्राथमिकता में भारत सरकार के निर्धारित मानको के अनुरूप विभिन्न माध्यमो से रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कैच द रैन अभियान का प्रभावी कियान्वयन किया जाना सम्मिलित है।जियो हाईड्रोलॉजिस्ट श्री विपिन दुबे ने सुझाव दिया कि किसी उद्यान में नगर निगम क्षेत्र में ग्राउंड वाटर रिचार्ज पीट तैयार कर प्रत्यक्ष में उसके परिणाम की जानकारी ली जा सकती है। सभी स्थानों पर ग्राउंड वाटर रिचार्ज पीट तकनीकि रूप से सही बनाये उसका जल निरन्तर शुद्ध बना रहे एवं आशंका उत्पन्न ना होने पाये। आर्किटेक्ट ने इसमें एक्शन प्लान तैयार करने का सुझाव दिया ताकि रायपुर शहर में कैच द रैन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन जनजागरण के माध्यम से हो सके।