रायपुर

दहेज मुक्त भारत की दिशा में सकारात्मक पहल, कुम्हारी में हुआ आदर्श विवाह
21-Jul-2026 7:51 PM
दहेज मुक्त भारत की दिशा में सकारात्मक पहल, कुम्हारी में हुआ आदर्श विवाह

कुम्हारी, 21 जुलाई। समाज से दहेज प्रथा, नशा और दिखावे जैसी कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से 19 जुलाई 2026 शनिवार को समीपस्थ ग्राम खपरी में एक सादगीपूर्ण और दहेज मुक्त विवाह (रमैनी) का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन संत रामपाल महाराज के सान्निध्य में आयोजित यह विवाह समाज के लिए एक बेहतरीन मिसाल पेश करता है। इस विवाह में वर अजय दास  और वधु नेहा दासी  प्रणय सूत्र में बंधे।

इस अवसर पर संत रामपाल महाराज द्वारा समाज हेतु अन्नपूर्णा मुहिम के तहत किए जा रहे सराहनीय कार्यों को भी याद किया गया। इस सादगीपूर्ण विवाह में दुर्ग जिले के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं जिला संयोजक खेमेंद्र दास  ब्लॉक संयोजक देवेंद्र दास, मोहन दास, धनसिंह दास शैलेश दास सहित गांव के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस आयोजन में उपस्थित लोगों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से समाज में जो सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश दिया है उन्होंने कहा कि दहेज मुक्त भारत जरूरी है विवाह को व्यापार न मानकर दो परिवारों का पवित्र मिलन मानना चाहिए  जिससे बेटियों के माता-पिता पर आर्थिक बोझ न पड़े। इसके अलावा नशा मुक्त भारत समाज को नशे जैसी जानलेवा और घर बर्बाद करने वाली आदतों से दूर रहना चाहिए ।

भ्रष्टाचार एवं पाखंड मुक्त समाज एक स्वच्छ, पारदर्शी और आडंबर रहित सामाजिक व्यवस्था का निर्माण करना चाहिए साथ ही  मानव कल्याण और लोगों को सही दिशा दिखाना और मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्यों के प्रति जागरूक करना होना चाहिए।


अन्य पोस्ट