रायपुर
रायपुर, 21 जुलाई। पंडरी स्थित श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज परिसर में लगे एसी का कॉपर पाइप काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है। प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एम. प्रवीण कुमार, ने पुलिस को बताया कि वह मेंटेनेंस इंचार्ज है। उसने बताया कि कॉलेज के डायरेक्टर भोजराम पटेल के निर्देश पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, 11 से 12 जुलाई की तडक़े रात करीब 2 बजे के बीच दो अज्ञात युवक मेडिकल कॉलेज की आठवीं मंजिल पर पहुंचे और वहां लगे एसी का कॉपर पाइप काटकर चोरी कर ले गए। चोरी गए कॉपर पाइप की कीमत 10 हजार रुपए बताई गई है।
प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और फुटेज साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है, जिसे जांच के लिए पुलिस को सौंपा जाएगा।
पंडरी थाना पुलिस ने शिकायत के पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और तलाश शुरू कर दी है।