रायपुर

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ के आंदोलन का आप ने किया समर्थन-झा
20-Jul-2026 5:19 PM
छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ के आंदोलन का आप ने किया समर्थन-झा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी केदों में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के द्वारा एक दिवसीय प्रांत व्यापी आंदोलन किया गया। इसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोनगेर  सहित संभाग अध्यक्षों द्वारा किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या महिलाएं शामिल है आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं यूथ विऔग के प्रदेश अध्यक्ष कंप्यूटर ऑपरेटर के चार सूत्रीय मांगों का समर्थन करते हुए कांग्रेस से भाजपा सरकार को शोषक निरूपित किया गया।

 दोनों सरकारों के प्रति धान खरीदी केदो में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर, सहकारी समिति के कर्मचारियों में व्यापक आक्रोश है। इस आंदोलन का प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत  प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय एवं कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जयसवाल ने समर्थन करते हुए कहां है कि  तत्काल धान खरीदी के पूर्व खाद्य विभाग एवं सहकारिता विभाग इनके दो-दो मांगों को पूर्ण करें। इस आंदोलन में ईश्वर श्रीवास, जागेश्वर साहू, के नेतृत्व सहकारी कर्मचारी,कंप्यूटर ऑपरेटर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।


अन्य पोस्ट