रायपुर

पति, सास-ससुर पर प्रताडऩा और कू्ररता का मामला दर्ज
20-Jul-2026 5:17 PM
पति, सास-ससुर पर प्रताडऩा और कू्ररता का मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 जुलाई। पुलिस ने महिला की शिकायत पपर उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा तथा कू्ररता के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 85 एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

गुंजन गुप्ता 40 ने बताया कि उसकी शादी 7 मई 2009 को अनुभव कृष्ण गुप्ता से रायपुर में हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के बाद वह पति के साथ हैदराबाद, पुणे, बेंगलुरु और बाद में मुंबई में रहीं।

कोरोना काल के बाद पति का व्यवहार बदल गया और साल 2025 में उन्हें पति के मोबाइल से सेजल दिनेश पांडेय नाम की युवती के साथ कथित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले। जिसका विरोध करने पर पति, सास और ससुर ने तलाक देने की बात कही। इस बीच उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताडऩा दी गई।

महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष फ्लैट खरीदने के लिए मायके से 10 लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसके साथ बाल खींच मारपीट करते थे। जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पति ने भी दूसरी महिला के साथ रहने की इच्छा जताते हुए आपसी सहमति से तलाक लेने का दबाव भी बनाया।

महिला को उसके मासूम बेटे के साथ घर से निकाल दिया गया। जिसके बाद वह रायपुर स्थित अपने मायके आकर रहने लगी। इसके बाद 1 जून 2026 को महिला थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई गई। दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई, लेकिन समझौता नहीं हो सका।

महिला ने अपने पति अनुभव कृष्ण गुप्ता, ससुर अशोक कुमार गुप्ता और सास रश्मि गुप्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट