रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जुलाई। मध्य और उत्तर जोन पुलिस ने रविवार रात बीएसयूपी कालोनियों में सघन जांच अभियान चलाया। तेलीबाँधा क्षेत्र के बीएसयूपी कॉलोनी, लाभांडी में आज अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।
अभियान में थाना तेलीबाँधा एवं पुलिस लाइन से लगभग 100 पुलिस अधिकारी एवं सिपाही शामिल रहे। कार्यवाही के दौरान और सूरज नगर बीएसयूपी के लगभग 200 से अधिक मकानों एवं आवासीय परिसरों का सत्यापन एवं निरीक्षण किया । इस दौरान निवासियों, किरायेदारों एवं घरेलू सहायकों के संबंध में उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण किया । संदिग्ध गतिविधियों एवं व्यक्तियों के संबंध में भी आवश्यक पूछताछ एवं जांच की जा रही है।
कमिश्नरेट रायपुर नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का समय पर पुलिस सत्यापन कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। इसी तरह से डीसीपी उत्तर ज़ोन के नेतृत्व में संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया।
इस दौरान 80 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की। 32 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, 18 पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 प्रकरण दर्ज, 29 व्यक्तियों को बाउंडओवर किया गया। पैदल मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही क्षेत्र में सतत गश्त एवं निगरानी बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।