रायपुर
कार बुकिंग के 10 लाख सेल्स टीम लीडर ने डकारे
19-Jul-2026 5:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 जुलाई। कार बुकिंग के 10 लाख शो रूम के एकाउंट में जमा न कर अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया।
तेलीबांधा पुलिस के अनुसार लभांडी शिवनाथ महेंद्रा कार शो रूम के कर्मचारी सूरज धल?ई 28 ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराया था। शो रूम में नीरज चंद्राकर सेल्स टीम लीडर के पद पर कार्यरत है। उसने 16 फरवरी को एक खरीदार से कार बुकिंग के लिए 1024853 रूपए एडवांस लिया था। इस रकम को लेकर उसने कार तो बुक किया लेकिन रकम शो रूम के एकाउंट में जमा नहीं किया। करीब पांच माह बाद जब खरीदार अपनी बुकिंग का स्टेटस कार डिलीवरी पता करने शो रूम गया तो इसका खुलासा हुआ। शो रूम प्रबंधन ने पूरी पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कराया। सूरज की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 318-4 का मामला दर्ज कर नीरज की तलाश शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे