रायपुर
रायपुर, 19 जुलाई। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन रविवार जिले के 4 परीक्षा केंद्रों में किया गया । परीक्षा प्रथम पाली में प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 1704 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रत्येक परीक्षार्थी की प्रवेश से पूर्व फ्रिस्किंग एवं फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी की जाए।
इससे पहले परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय, रायपुर से किया गया। परीक्षा के संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर नवीन ठाकुर को को - ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर, डिप्टी कलेक्टर उत्तम प्रसाद रजक को सहायक को - ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर एवं रोजगार अधिकारी विशेष रोजगार कार्यालय केदारनाथ पटेल कंट्रोल रूम प्रभारी रहे