रायपुर

अब राज्य सरकार पेंशनरों को महंगाई राहत दे सकेगी-विजय झा
19-Jul-2026 5:53 PM
अब राज्य सरकार पेंशनरों को महंगाई राहत दे सकेगी-विजय झा

 रायपुर, 19 जुलाई। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रदेश के सेवानिवृत शासकीय कर्मचारियों को दिए जाने वाला महंगाई राहत मध्य प्रदेश सरकार की सहमति के पश्चात ही दिया जाता रहा है। विगत 25-26 वर्षों से संघर्ष के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों की सहमति से इस अनिवार्यता को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला संरक्षक विजय कुमार झा एवं जिला अध्यक्ष पंकज नायक ने बताया कि अब छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को मध्य प्रदेश सरकार वित्त विभाग की गुलामी से निजात मिल गई है। अब उनके सहमति की अनिवार्यता जारी आदेश दिनांक 17 जुलाई 2026 से समाप्त हो गई है। श्री झा ने बताया है कि मध्य प्रदेश शासन वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी तथा छत्तीसगढ़ राज्य के वित्त सचिव डॉ रोहित यादव के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब दोनों राज्य सरकार पेंशनरों को दिए जाने वाली महंगाई राहत में वित्त विभाग की जानकारी देंगे।  विधायी प्रक्रिया अपनाने की बजाय आदेश जारी होने की तिथि से यह आदेश  प्रभावी होगा। दोनों राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले महंगाई भत्ता से अधिक राशि का भुगतान नहीं करेंगे।  इन शर्तों के साथ यह छत्तीसगढ़ राज्य पुनर्गठन अधिनियम के उस प्रावधान को जिसमें पेंशनरों को दिए जाने वाला महंगाई राहत मध्य प्रदेश सरकार की समिति के बाद ही भुगतान किया जाता था इस पर रोक लगाई गई है। श्रीजा ने मांग की है कि अब छत्तीसगढ़ राज्य 1 जनवरी 2026 से देय दो प्रतिशत महंगाई भत्ता राज्य सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को तत्काल भुगतान करें। श्री झा ने कहा है इस अव्यवस्था के खिलाफ विगत 2 वर्ष पूर्व गठित पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक पी आर यादव, उमेश मुदलियार, बीपी कुरील, सी एल दुबे, विश्वनाथ ध्रुव अशोक अग्रवाल आदि के  नेतृत्व में नारेबाजी प्रदर्शन किया जाता रहा है।

तब दोनों राज्यों की सरकारें जागृत हुई हैं।


अन्य पोस्ट