रायपुर
10 वर्ष से अपराधों में शामिल गनी 6 जिलों से बदर
19-Jul-2026 5:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 जुलाई। पुलिस कमिश्नर ने मोहम्मद गनी संतोषी नगर गौसिया मस्जिद के पास थाना टिकरापारा रायपुर के विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत जिला बदर किया है। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी वर्ष 2016 से लगातार विभिन्न गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध थाना टिकरापारा में मारपीट, जान से मारने की धमकी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, जुआ अधिनियम के तहत कुल 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड, साक्ष्यों एवं पुलिस प्रतिवेदन का परीक्षण करने के उपरांत पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला ने मोहम्मद गनी को 03 माह की अवधि के लिए रायपुर, दुर्ग, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार एवं गरियाबंद जिलों की राजस्व सीमाओं से निष्कासित (जिला बदर) किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे