रायपुर

झपटमारी की दो वारदातें, मजदूर और छात्र को बनाया निशाना
18-Jul-2026 6:38 PM
झपटमारी की दो वारदातें, मजदूर और छात्र को बनाया निशाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जुलाई। राजधानी में बीते दिनों झपटमारी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई है। इस दौरान बदमाशों ने मजदूर और एक छात्र का मोबाइल और कैश ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। संतोषी नगर निवासी अंबिका प्रसाद केसरवानी ने शिकायत दर्ज कराई कि 14 जुलाई की रात करीब 8:45 बजे वह देवपुरी स्थित अमलीडीह रोड पर पूजा कुर्सी फैक्ट्री के सामने मजदूरी का काम करने गया था। इसी दौरान उमेश वैष्णव अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से पहुंचा और उसके हाथ में रखा  मोबाइल कीमत 16 हजार को झपटकर फरार हो गया। मोबाइल कवर में 1,700 रुपये नकद भी रखे थे। पीडि़त मोटरसाइकिल का नंबर नहीं देख सका। इसके बाद उसने अपने ठेकेदार नोकेश टंडन को दी, जिससे आरोपी की पहचान उमेश वैष्णव के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है। सक्ती जिले के ग्राम तुषार निवासी नंद कुमार, जो रायपुर में एमए की पढ़ाई के साथ कंप्यूटर सेल सर्विस का काम करते हैं, ने शिकायत में बताया कि 16 जुलाई की रात  11 बजे वह रेलवे स्टेशन से मौदहापारा जाने के लिए एक ई-रिक्शा में सवार हुआ था। रास्ते में सिटी सेंटर मॉल के पास एक सवारी को उतारने के बाद चालक ने बैटरी चार्ज करने के बहाने वाहन रोका। इसके बाद चालक और एक अन्य सवारी एक्सप्रेस-वे होते हुए आगे बढ़े। पुराना मारुति शोरूम के पीछे नर्सरी के पास पहुंचते ही ई-रिक्शा चालक ने वाहन धीमा कर दिया। तभी साथ बैठा व्यक्ति उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। गिरने से हाथ में रखा मोबाइल सडक़ पर गिर गया, जिसे उठाते ही आरोपी ने मोबाइल झपट लिया और ई-रिक्शा में बैठकर फरार हो गया।

पीड़ित ने बताया कि उसका बैग भी ई-रिक्शा में रह गया, जिसमें  मोबाइल, ईयरफोन, कपड़े, बेल्ट, स्कार्फ, चांदी की अंगूठी, आधार्र , पैन और ड्राइविंग लाइसेंस, और 750 रुपए नकद रखे थे। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 3(5) 304 का अपराध दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास की जा रही है।


अन्य पोस्ट