रायपुर

बाइक में चार सवारी स्टंटबाजी, 4500 का चालान
18-Jul-2026 6:36 PM
बाइक में चार सवारी स्टंटबाजी, 4500 का चालान

रायपुर, 18 जुलाई। बाइक पर चार सवारी बैठाकर स्टंटबाजी करने वाले युवक पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। समाचार पत्र में प्रकाशित एक फोटो के आधार पर पुलिस ने संबंधित युवकों की पहचान कर उन्हें यातायात कार्यालय बुलाया और मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर 4,500 रुपए का चालान किया।

पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर युवकों से पूछताछ एवं सत्यापन किया गया। जांच के बाद उनके खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 3/181, 5/180, 184 एवं 128/194(सी) के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान युवकों और उनके अभिभावकों को सार्वजनिक सडक़ों पर स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले सडक़ हादसों के बारे में समझाइश दी गई। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।


अन्य पोस्ट