रायपुर

स्नैपचैट पर युवती की आईडी बनाकर झांसे में लिया, घरेलू परेशानियां बता 65 हजार ठगे
17-Jul-2026 7:33 PM
स्नैपचैट पर युवती की आईडी बनाकर झांसे में लिया, घरेलू परेशानियां बता 65 हजार ठगे

 रायपुर, 17 जुलाई। पंडरी इलाके में स्नैपचैट के माध्यम से दुबे कालोनी निवासी घनश्याम साहू से 65 हजार की साइबर ठगी हो गई। थनवी साहू नाम की लडक़ी ने स्नैपचैट पर युवक को अपने जाल में फांसा कर रकम वसूल लिए।

पंडरी पुलिस के मुताबिक बिलासपुर जिले के ग्राम केवटाडीह (भुतहा) निवासी जो वर्तमान में दुबे कॉलोनी, मेवा रायपुर स्थित सर्वोदय अस्पताल के हॉस्टल में रहकर रिसेप्शनिस्ट का कार्य करता है। घनश्याम साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि 24 दिसंबर 2025 को स्नैपचैट पर कथित थनवी साहू नाम की आईडी से उनकी बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कथित युवती ने अपनी निजी परेशानियों का हवाला देकर आर्थिक मदद मांगी।  युवती ने 24 दिसंबर 2025 से 27 अप्रैल 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में घनश्याम साहू से यूपीआई आईडी के माध्यम से 65 हजार रुपए ले लिए।  जिसके बाद में जब घनश्याम साहू ने मिलने की इच्छा जाहीर करते हुए कथित युवती से मिलने गरियाबंद जिले के ग्राम बासीन पहुंचा,तो पता चला कि अमन साहू नामक व्यक्ति ने थनवी साहू की आईडी का इस्तेमाल कर खुद को युवती बताकर उससे बातचीत की और विश्वास में लेकर ठगी की।

इसकी शिकायत घनश्याम ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी दर्ज कराई। इसके बाद उसने पंडरी थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। पंडरी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यूपीआई ट्रांजेक्षन के माध्यम से आरोपी की पहचान एवं लेन-देन की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट