रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जुलाई। मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 3.94 लाख रूपये उ?ाने वाले दो अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार किए गए हैं।
विष्णु दत्त बघेल निवासी कंचनगंगा फेस-02 डीडी नगर, रायपुर ने थाना डी डी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। 8 नवंबर 25को दोपहर के समय उनके मोबाइल नंबर पर अनेक मैसेज प्राप्त हुए, जिन्हें प?ने के लिए उन्होंने ओपन किया। इसके पश्चात उनके यूको बैंक एवं एक्सिस बैंक के खातों से अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होने संबंधी संदेश प्राप्त हुए। दिनांक 080नवंबर से 10 नवंबर के मध्य विभिन्न किश्तों में उनके बैंक खातों से कुल 3,94,000 की राशि अनधिकृत रूप से निकाल ली गई। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल पर मैसेज भेजकर मोबाइल हैक किया गया तथा उनके बैंक खातों से कुल 3,94,000 का अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर साइबर धोखाध?ी की गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी डी नगर में अपराध क्रमांक 186/26 धारा 318(4) बीएनएस, 66(डी) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस ने प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की । साथ ही तकनीकी विश्लेषण, बैंकिंग ट्रांजेक्शन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए आपसी क?ियों को जो?कर तकनीकी साक्ष्यों एवं बैंकिंग ट्रांजेक्शन का लगातार विश्लेषण किया गया। विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करते हुए उनकी लोकेशन झारखण्ड राज्य के बोकारो जिले में प्राप्त हुई।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना डीडी नगर की संयुक्त पुलिस टीम तत्काल बोकारो (झारखण्ड) रवाना हुई तथा वहां लगातार कैंप कर तकनीकी साक्ष्यों एवं स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की सतत पतासाजी की गई। अथक प्रयासों के पश्चात टीम द्वारा आरोपी विशाल कुमार सिंह एवं महेश प्रसाद सिंह को पकड़ा गया।
प्राप्त तकनीकी एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के मोबाइल पर फर्जी संदेश भेजकर मोबाइल हैक करने तथा बैंक खातों से अनधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से साइबर ठगी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल फोन, 01 नग चेक बुक एवं नगद राशि 2,000/- जप्त की गई। जप्त मोबाइल फोन एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों का तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है, ताकि इस साइबर ठगी गिरोह के नेटवर्क, उसके अन्य सहयोगियों तथा देश के विभिन्न राज्यों में उनके द्वारा की गई संभावित साइबर ठगी की घटनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सके। गिरफ्तार आरोपी -विशाल कुमार सिंग 26 ग्राम कटका, थाना बालीडीह जिला बोकारो झारखण्ड।
महेश प्रसाद सिंग 34 साल पता ग्राम बांधडीह थाना जरीडीह जिला बोकारो झारखण्ड।