रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित 75 स्टेशनों का लोकार्पण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे । इनमें रायपुर रेल मंडल के बालोद सरोना स्टेशन भी शामिल हैं । कार्यक्रम दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया है।इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निम्न कार्य किए गए है भव्य प्रवेश द्वार : यात्रियों के सुगम स्टेशन प्रवेश व निकासी हेतु भव्य प्रवेश द्वार के साथ ही स्टेशन और भी आकर्षक लग रहे है 7
चौडे फुट ओवर ब्रिज: इस ब्रिज को एयर कांकॉर्स के रूप में विकसित किया जा रहा है ताकि यात्रियों को प्लेटफार्मों पर जाने में अधिक आसानी हो।लिफ्ट : यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट की सुविधा दी जा रही है ताकि सभी यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को अधिक आराम मिल सके।प्लेटफार्म पर कवर शेड: बारिश और धूप से बचने के लिए प्लेटफार्मों पर कवर शेड लगाए हैं।कोच गाइडेंस डिस्प्ले सिस्टम: यात्रियों को उनकी ट्रेन और कोच की स्थिति के बारे में सटीक जानकारी देने के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले सिस्टम की स्थापना की है।डिस्प्ले बोर्ड्स और मार्गदर्शन साइनेज: मॉल्स की तरह, स्टेशनों पर भी दिशा निर्देशों और जानकारी के लिए आधुनिक साइनेज बोर्ड्स लगाए हैं ताकि यात्री आसानी से स्टेशन में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सके।
दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं: स्टेशनों पर दिव्यांगजनों (दिव्यांग यात्रियों) के लिए विशेष सुविधाओं का भी प्रावधान किया जा रहा है। इन सुविधाओं में रैंप, मार्क पार्किंग और लो हाइट टिकट बुकिंग काउंटर शामिल हैं, जिससे दिव्यांग यात्रियों को बेहतर सहायता मिल सके। साथ ही, प्लेटफार्म पर दिव्यांगजनों के लिए अलग से टॉयलेट, लो हाइट ड्रिंकिंग वाटर बूथ और व्हीलचेयर की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त प्लेटफार्मों पर कोच गाइडेंस सिस्टम, साइनेज, और स्टैंडर्ड टैक्सटाइल गाइड जैसे साधन उपलब्ध कराये हैं जिससे दिव्यांगजनों को ट्रेनों तक पहुँचने और आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी।
इसके अलावा स्टेशनों में स्थानीय कला-संस्कृति की चित्रकारी, गार्डन निर्माण कर सौंदर्यीकरण के साथ अन्य यात्री सुविधाओं का विकास व विस्तार, प्रतीक्षालयों का नवीनीकरण, सर्कुलेटिंग क्षेत्र को बेहतर बनाते हुये सडक़ों को चौड़ा कर सुगम मार्ग बनाना, सुव्यवस्थित पार्किंग एरिया डेवलप करना, बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना, डिजाइनर साइनेजेस, स्टेशन पहुँचने के लिए सुगम मार्ग बनाने जैसे विभिन्न कार्य किए हैं ।