रायपुर

7 लाख के स्पंज आयरन की डिलीवरी नहीं दी, ट्रक ड्राइवर पर अमानत में खयानत दर्ज
15-Jul-2026 6:52 PM
7 लाख के स्पंज आयरन की डिलीवरी नहीं दी, ट्रक ड्राइवर पर अमानत में खयानत दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जुलाई। उरला स्थित शिल्पी स्टील से महाराष्ट्र के जालना भेजे गए करीब 7 लाख रुपये मूल्य के 35 टन स्पंज आयरन की डिलीवरी नहीं देने पर ट्रक चालक एवं मालिक के खिलाफ उरला थाना में अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कविलाश नगर, भनपुरी निवासी राजेश यादव (40) उरला स्थित शिल्पी स्टील में कार्यरत हैं। उन्होंने उरला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 जून को ट्रक क्रमांक ष्टत्र 08 ्रञ्ज 3321 के चालक एवं मालिक गुमान साहू ने कंपनी से 35 टन स्पंज आयरन लोड किया था। यह माल कालिका स्टील, जालना (महाराष्ट्र) में पहुंचाया जाना था।

निर्धारित समय तक माल की डिलीवरी नहीं होने पर कालिका स्टील के संचालकों ने शिल्पी स्टील प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कंपनी स्तर पर पड़ताल की गई, लेकिन माल का कोई पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर उरला पुलिस ने ट्रक चालक एवं मालिक गुमान साहू के विरुद्ध धारा 318(4), 316(3) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक, चालक और स्पंज आयरन की तलाश में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट