रायपुर

बेकरी में गंदगी 5 हजार रुपए का जुर्माना, कड़ी चेतावनी
15-Jul-2026 6:47 PM
 बेकरी में गंदगी 5 हजार रुपए का जुर्माना, कड़ी चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 जुलाई। जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनशिकायत पर वार्ड 54 के बोरियाखुर्द में स्थित नाइस बेकरी  की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान गन्दगी फैलाने और प्रचलित स्वच्छता मानकों  का उल्लंघन करना पाया गया।  प्राप्त जनशिकायत सही मिलने पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा, स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा ने बेकरी संचालक को भविष्य के लिए  कड़ी चेतावनी देते हुए 5 हजार रूपये का जुर्माना किया।


अन्य पोस्ट