रायपुर

ड्रंक एंड ड्राइव मामले में 35 नशेड़ी चालक पकड़े गए
14-Jul-2026 7:10 PM
ड्रंक एंड ड्राइव मामले में 35 नशेड़ी चालक पकड़े गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 जुलाई। यातायात पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर रविवार रात 35 वाहन चालकों को पकड़ा। ये शराब के नशे में वाहन चला रहे थे। इनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

सहायक पुलिस आयुक्त सतीष कुमार ठाकुर के नेतृत्व में शहर के नौ प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। आधुनिक ब्रीथ एनालाइजर मशीनों से जांच के दौरान 27 कार चालक, 3 पिकअप चालक, 3 दोपहिया चालक और 2 ई-रिक्शा चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए।

इस अभियान के तहत अब तक 3,668 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।


अन्य पोस्ट