रायपुर

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के 3 साल पूरे, इंटक प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई
13-Jul-2026 3:09 PM
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के 3 साल पूरे, इंटक प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 13 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के कार्यकाल के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस जनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

इसी कड़ी में, भारतीय राष्ट्रीय मजूदर कांग्रेस (इंटक)के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र सिंह ठाकुर ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने श्री बैज को संगठन शिल्पी की संज्ञा देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया।

टिकेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले 3 वर्षों में दीपक बैज के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस संगठन धरातल पर मजबूत हुआ है और कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस अवसर पर अभनपुर क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता का संकल्प दोहराया।


अन्य पोस्ट