रायपुर

बालिकाओं से छेड़छाड़ करने वालों से उठक-बैठक करवा रही पिंक यूनिट
12-Jul-2026 8:22 PM
बालिकाओं से छेड़छाड़ करने वालों से उठक-बैठक करवा रही पिंक यूनिट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जुलाई। महिला एवं बालिका सुरक्षा के पिंक पेट्रोल यूनिट की टीमें  स्कूल, कॉलेज, पीजी (पेइंग गेस्ट), छात्रावास, उद्यान, बाजार, कॉलोनियों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित गश्त कर जारी है ।

 विद्यालयों एवं कॉलेजों के आसपास अनावश्यक रूप से बैठे अथवा छात्राओं से  छेड़छाड़ करने वाले युवकों को तत्काल वहां से हटाया जाता है ।  भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी समझाइश दी जाती है। इसी प्रकार मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाना, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करना, अनावश्यक भीड़ लगाना तथा अन्य छोटे-छोटे कानून व्यवस्था संबंधी उल्लंघनों पर मौके पर ही त्वरित हस्तक्षेप कर संबंधित व्यक्तियों को चेतावनी एवं समझाइश दी जाती है। उनसे उठक-बैठक कराकर  एहसास भी करा रही है।

पिंक पेट्रोल यूनिट का मुख्य उद्देश्य छोटी-छोटी अवांछनीय गतिविधियों को प्रारंभिक स्तर पर ही रोकना है। गश्त के दौरान  गंभीर अपराध करते हुए अथवा किसी संज्ञेय अपराध में संलिप्त पाए जाने पर  तत्काल  अपराध दर्ज कर पंजीबद्ध कानूनी  की जा रही है।

नागरिकों से अपील- यदि कहीं भी महिलाओं, बच्चों अथवा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित कोई समस्या या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।


अन्य पोस्ट