रायपुर

ट्रैफिक जाम में फंसे हैं तो करें क्यूआरटी टीम को काल..
12-Jul-2026 8:22 PM
 ट्रैफिक जाम में फंसे हैं तो करें क्यूआरटी टीम को काल..

 10 नए वाहन मिले टीम को

जाम लगने पर हेल्पलाइन नंबर 94792 10632 पर सूचना देने पर तत्काल पहुंचेगी क्यूआरटी टीम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जुलाई। शहर में  ट्रैफिक जाम की स्थिति में त्वरित कार्यवाही के उद्देश्य से  क्विक रिस्पांस टीम (क्तक्रञ्ज) को 10 नए  वाहनों से सुसज्जित किया गया है। इन वाहनों को कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

रवाना करने से पूर्व ने कमिश्नर शहर के जाम प्रभावित प्रमुख स्थानों की समीक्षा की। इस  फीडबैक पर सभी क्यूआरटी टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यातायात बाधित होने की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य करें।

यातायात पुलिस  ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो, तो वे यातायात हेल्पलाइन नंबर 9479210632 पर तत्काल सूचना दें। सूचना प्राप्त होते ही निकटतम क्यूआरटी टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु करने की कार्यवाह करेगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त  अमित तुकाराम कांबले, उपायुक्त (क्राइम) स्मृतिक राजनाला, उपायुक्त यातायात  विवेक शुक्ला, अतिरिक्त उपायुक्त यातायात  दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती अर्चना झा, सहायक  आयुक्त यातायात  सुरेंद्र साय पैकरा,  रमेश येरेवार,  सतीश ठाकुर, श्रीमती सीमा अहिरवार सहित यातायात थाना प्रभारियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट