रायपुर

सूबेदार, एसआई, पीसी की लिखित परीक्षा, सिपाहियों ने भी दी
12-Jul-2026 8:20 PM
सूबेदार, एसआई, पीसी की लिखित परीक्षा, सिपाहियों ने भी दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जुलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की सूबेदार, एस आई संवर्ग एवं पीसी (प्रारंभिक) परीक्षा-24 रविवार को राजधानी के 22 स्कूलों में ली गई। रायपुर जिले में 88.07त्न उपस्थित रहीं।22 केंद्र में पंजीकृत 8597 में से 7571 शामिल हुए। जबकि 1026 अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में कुछ वर्तमान सिपाही भी शामिल हुए हैं। परीक्षा बिना किसी बाधा के खत्म हो गई। बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया प्रश्न पत्र तो ठीक था।

इससे पहले प्रत्येक परीक्षार्थी की प्रवेश से पूर्व फ्रिस्किंग एवं फेस ऑथेंटिकेशन की  गई । प्रवेश एक घंटे पहले ही दिया गया। इससे पहले परीक्षा गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय,से प्रात: 7 बजे वितरित किए गए। परीक्षा के दौरान  नकल आदि की रोकथाम के लिए उडऩदस्तों ने सतत निरीक्षण किया।


अन्य पोस्ट