रायपुर

सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने पर जोर
10-Jul-2026 8:18 PM
सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

भाजपा के 17 प्रकोष्ठों की कार्यशाला

 छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 10 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के 17 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की पहली कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन के तीनों प्रदेश महामंत्री, सभी 17 प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजक सहित एक हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यशाला में प्रकोष्ठों की भूमिका और दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों से आग्रह किया गया कि वे भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य पूरे समर्पण के साथ करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सक्रिय होकर संगठन की विचारधारा तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।


अन्य पोस्ट