रायपुर

ब्रांडेड जूता चोर
10-Jul-2026 8:16 PM
ब्रांडेड जूता चोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जुलाई। राजीव नगर इलाके में सक्रिय शातिर चोर  ब्रांडेड जूतों  की चोरी कर रहा है। बताया जा रहा है कि, 8 जुलाई की देर रात चोर ने कई घरों के बाहर रखे जूते और अन्य सामान पर हाथ साफ किया। हालांकि वह सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।

लगातार हो रही इन घटनाओं से कॉलोनी के लोगों में नाराजगी और डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

 खम्हारडीह थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट