रायपुर

गडक़री के सामने छत्तीसगढ़ के बस आपरेटरों ने रखी अपनी समस्याएं
10-Jul-2026 8:16 PM
गडक़री के सामने छत्तीसगढ़ के बस आपरेटरों ने रखी अपनी समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जुलाई। बस ऑपरेटर्स कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया बीओसीआई द्वारा आयोजित प्रवास 5.0  का आयोजन गांधीनगर में किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में पूरे देश से बस ऑपरेटर शामिल हुए।  इसमें केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी मुख्य अतिथि रहे।

इसमें  छत्तीसगढ़ के चेयरमैन  अजय गिल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में बस मालिकों ने भाग लिया।  छत्तीसगढ़ के बस मालिकों ने राज्य के मुद्दे रखे। इनमें डीजल की कीमतें, टोल टैक्स, परमिट नियम, बीमा और जीएसटी से जुड़ी समस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर रखा। नई तकनीक और बस मॉडल देखे इलेक्ट्रिक बस, ष्टहृत्र बस और लग्जरी कोच के नए मॉडल्स की जानकारी ली। सरकार की नई ट्रांसपोर्ट पॉलिसी, सडक़ सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर चर्चा की। नेटवर्किंग की - देशभर के ऑपरेटर्स से अनुभव साझा किए और बिजनेस के नए अवसर तलाशे। अजय गिल ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में बस सेवा ग्रामीण इलाकों को शहरों से जोडऩे की रीढ़ है। सरकार को छोटे और मझोले बस ऑपरेटर्स को राहत पैकेज और आसान लोन सुविधा देनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ के बस मालिकों को नई सरकारी योजनाओं और सब्सिडी की जानकारी मिली।

फ्लीट मैनेजमेंट, जीपीएस और ऑनलाइन बुकिंग जैसी तकनीक सीखने को मिली 

बीमा, फाइनेंस और मेंटेनेंस पर एक्सपर्ट से सलाह मिली।


अन्य पोस्ट