रायपुर

5 साल से फरार हत्या का आरोपी बसना से गिरफ्तार,पेरोल पर छूटा था
10-Jul-2026 8:15 PM
5 साल से फरार हत्या का आरोपी बसना से गिरफ्तार,पेरोल पर छूटा था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जुलाई। हत्या के मामले में 5 वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। कोविड-19 के दौरान पैरोल पर रिहा होने के बाद जेल नहीं लौटा था। उसे बसना से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

थाना सरस्वती नगर में  दर्ज धारा 302, 307, 506, 34, 147, 148 भादवि. के तहत  आरोपी सोहेल उर्फ जिमी, पिता सुल्तान अली  38  निवासी शासकीय कुआँ के पास कोटा थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर उक्त प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा के दौरान अंबिकापुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध था।

वर्ष 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान शासन के निर्देशानुसार आरोपी को अस्थायी रूप से पैरोल पर रिहा किया गया था। किंतु पैरोल अवधि समाप्त होने के पश्चात आरोपी पैरोल की शर्तों का उल्लंघन कर विगत 05 वर्षों से फरार चल रहा था।  और  बचने के उद्देश्य से लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सरस्वती नगर पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से जानकारी एकत्र की जा रही थी।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी बसना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल रवाना होकर घेराबंदी की गई तथा आरोपी सोहेल उर्फ जिमी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए आरोपी को  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट