रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जुलाई। कोल लेवी वसूली घोटाले में कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मोदी शाह एवं साय का पुतला दहन किया। राजीव गांधी चौक में हुए इस प्रदर्शन के
इस दौरान मेनन ने कहा कि भाजपा सरकारें केन्द्रीय, राज्य की विभिन्न जांच एवं प्रशासनिक एजेंसियों के दुरुपयोग एवं कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की छवि को धुमिल करने षड्यंत्र कर रहीं।। इसी कडी में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। इसके पीछे शासन की यह भी मंशा है कि ग्राम नकटी में गरीबों की घरों को बेदर्दी से तोडक़र अमीरों के लिए महल बनाने की गई कार्यवाही से जनता का ध्यान भटक जायें। मेनन ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की एजेंसी विपक्ष पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को परेशान करने निरंतर केन्द्रीय एवं राज्य एजेंसी का दुरुपयोग कर रही हैं अभी तक उन एजेंसियो ने जितने लोगों के खिलाफ केस बनाया उनमें से एक प्रतिशत के खिलाफ भी सबुत नहीं प्रस्तुत कर पाई हैं जिसके कारण न्यायालय ने अधिकांश लोगों को बरी कर दिया हैं।
इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे कुलदीप जुनेजा शिव सिंह ठाकुर हिरेंद्र देवांगन अर्जूमन ढेबर विनोद ठाकुर ओम श्रीवास विजय टंडन सुजित सिंह सुशांत डे राज देवांगन दीपक चौबे गौरीशंकर पांडे देव साहु मुन्ना मिश्रा प्रवीण चन्द्राकार सुरेश जैन संदीप शर्मा अनिल रायपुरिया जावेद नकवी ईश्वर चक्रधारी महेन्द्र सेन सुरेश कुमार बुधानी सागर ताडी वेंकट कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।