रायपुर

मसीही युवा सभा की 30 वीं वर्षगांठ 12 को
10-Jul-2026 8:13 PM
मसीही युवा सभा की 30 वीं वर्षगांठ 12 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जुलाई। राजधानी में एक ऐसा परिवार भी है जिसकी मिसाल मिलना अब शायद मुश्किल ही हो। यह परिवार सामाजिक और आत्मिक रूप से एक ऐसा जुड़ा है कि तीन दशक कैसे गुजरे पता ही नहीं चला। इसकी बुनियाद 1995-95 में मसीही युवा सभा के रूप में डली थी। सेंट पॉल्स चर्च में युवा सभा के रूप में ये एक मंच पर आए थे। तब से अब तक लगभग 30 परिवार तीस साल बाद भी एक परिवार के रूप में मजबूती से खड़े हैं। अपने माता-पिता के कदमों पर चलकर अब उनके बच्चे युवा सभा समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारयों को भा रहे हैं। का दायित्व निभा रहे हैं। रविवार को नई पीढ़ी के अध्यक्ष वाय. अनुदित रंजन चौबे  भी एक मंच पर होंगे।

क्रिश्चयन यूथ फैलोशिप 30 वीं वर्षगांठ समारोह  12 जुलाई को मनाएगा। सेंट पॉल्स कैथेड्रल में आराधना में शामिल होने के बाद  पास्टोरल सेंटर हॉल में आत्मीय मिलन समारोह होगा। .तत्कालीन सचिव  दीपक गिडियन, कोषाध्यक्ष राजेश लाल, चर्च सचिव रूचि धर्मराज समेत पूरी टीम तैयारी में लगी है। इस अवसर पर भावुक क्षण होंगे जब इस परिवार के  दिवंगतों को  श्रद्धांजलि दी जाएगी।

इस परिवार के मुख्यिा तब के युवा सभा के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल रहे।  इस परिवार के सदस्य सेंट पॉल्स कैथेड्रल से लेकर छत्तीसगढ़ डायसिस और यहां तक कि राष्ट्रीय केंद्रीय दिल्ली सिनोड में भी समाज का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वर्तमान में भी कर रहे हैं।

 यह है वह परिवार जो तीस साल से एक बंधन में है - 

 0 यूथ फैलोशिप 1995-96 - अध्यक्ष - जॉन राजेश पॉल, उपाध्यक्ष - मंजूल राशि दास, सालेम सिंग सचिव - दीपक गिडियन, सहसचिव - डीकन मनशीश केजू कोषाध्यक्ष - राजेश लाल। कार्यकारिणी सदस्य - आलोक रंजन चौबे, रचना फिलिप, विनोद लाल, प्रमोद लाल, कल्पना नाथन, कुलदीप सिंग, आइजक राबिंस, सुदेश दास, मनीष वानी, मुकेश पॉल, फ्रेंकी मैनवेल, रीना अहसान, समीर अहसान, सुहैल अहसान,,रूचि धर्मराज, मनीष दयाल, ममता जेम्स, पूनम कीर्तन, नीरज दास, संजय दान, बिनती साधु, रेणु गिडियन,, रत्नेश दास, स्वाति सिंह, अरूण जेम्स, मनीष बिवलकर, देवाशीष डेविड,, मनीष मनोहर राम, शोमरोन केजू,, प्रीति सुमन, निधि राबिंस, अलका मून आदि।


अन्य पोस्ट