रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जुलाई। सिविल लाइन इलाके में किराये से कार देने वाले कारोबारी ने अपने ही परिचित पर किराए से कार लेकर उसे हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि निहाल महरोलिया ने भरोसे में लेकर कार हड़पने और उसे बिना अनुमति गिरवी रखने की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 314 और 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है।
इंद्रावती कॉलोनी, राजा तालाब निवासी मधुसूदन मेहता 65 ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी पुरानी जान-पहचान निहाल महरोलिया से थी। जो जी-ड्राइव नाम से रेंटल कार का व्यवसाय संचालित करता है।
1 नवंबर 2025 को निहाल महरोलिया ने निजी कार्य का हवाला देकर उनकी होंडा/हुंडई वरना कार सीजी 04पीके4521 को सात दिनों के लिए मांगी थी। पुरानी परिचित होने के कारण मधुसूदन ने विश्वास कर कार उसे सौंप दी। जिसके बाद काफी समय बीत जाने के बाद जब उन्होंने कार वापस मांगी तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। बाद में रेंटल कार व्यवसाय से जुड़े लोगों से जानकारी मिली कि आरोपी ने उनकी कार को उनकी जानकारी के बिना अमलीडीह निवासी राजा शर्मा के पास गिरवी रख दिया है।
निहाल ने उसे छलपूर्वक वाहन लेकर आपराधिक दुरुपयोग और अमानत में खयानत किया है। शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी निहाल महरोलिया के विरुद्ध धारा 314 एवं 318(4) तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।