रायपुर

सुयश हॉस्पिटल ने सीएसआर के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल मोहबाजार, में 10 सीलिंग फैन किए भेंट
09-Jul-2026 7:09 PM
सुयश हॉस्पिटल ने सीएसआर के तहत हायर सेकेंडरी स्कूल मोहबाजार, में 10 सीलिंग फैन किए भेंट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जुलाई। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सुयश हॉस्पिटल, रायपुर ने अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (ष्टस्क्र) कार्यक्रम के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल, मोहबाजार, रायपुर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 10 सीलिंग फैन भेंट किए।

यह सेवा कार्य सुयश हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. नितिन गोयल, डॉ. विवेक केशरवानी एवं डॉ. मनोज लाहोटी के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिजू सेबेस्टियन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य, दोनों समाज के विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना विद्यार्थियों के लिए अनुकूल एवं आरामदायक शिक्षण वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए सुयश हॉस्पिटल एवं उसके प्रबंधन का  आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सीलिंग फैनों से विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में काफी राहत मिलेगी और उनकी पढ़ाई का वातावरण बेहतर होगा।


अन्य पोस्ट